Last Update: Tuesday Nov 3 2018 5:47PM
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली है। संजय की ये तीसरी शादी हैं। वहीं नई दुल्हन प्रिया सचदेव की भी ये दूसरी शादी है। संजय कपूर और करिश्मा 13 साल की शादी के बाद बीते साल अलग हो गए थे।
गुरुवार को दिल्ली में संजय और प्रिया ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। संजय और प्रिया न्यूयॉर्क में दोस्तों और रिश्तेदारों को शादी का रिसेप्शन देंगे। दोनों पिछले कई सालों से साथ देखे जा रहे थे। कहा जा रहा था कि संजय की जिंदगी में प्रिया के आने की वजह से उनकी करिश्मा के साथ दूरियां बढ़ीं और दोनों अलग हुए।
संजय और प्रिया की पहली मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी। जिसके बाद दोनों करीब आए। पांच साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। कई महीने से इस बात की चर्चा थी कि संजय और प्रिया शादी करने वाले हैं। गुरुवार को दोनों ने दिल्ली में कोर्ट में रजिस्टर्ड शादी कर ली है।
प्रिया सचदेव होटल मालिक विक्रम चटवाल की एक्स वाइफ हैं। 41 साल की प्रिया एक्टर, सिंगर और मॉडल प्रिया सचदेव ने कई टीवी धारावाहिकों के अलावा यश चोपड़ा की फिल्म नील एंड निक्की में भी छोटा सा रोल किया था। प्रिया ने पढ़ाई पूरी करते ही न्यूयॉर्क के बड़े होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से शादी कर ली थी लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। संजय कपूर की प्रिया सचदेव से ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की थी और उससे पहले डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। नंदिता से तलाक के 10 दिन बाद ही संजय ने करिश्मा से शादी कर ली थी। 2003 को शादी के 13 साल बाद संजय और करिश्मा 2016 में अलग हो गए थे।